Whatsapp ने फरवरी में 45 लाख खातों पर लगाया प्रतिबंध, App के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया अहम कदम
नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले ऐप ‘व्हाट्सएप’ ने फरवरी में 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया, जो उससे पिछले महीने में प्रतिबंधित खातों की संख्या से काफी अधिक है। व्हाट्सएप ने अपनी मासिक रिपोर्ट यह जानकारी दी है।
व्हाट्सएप ने जनवरी में 29 लाख, दिसंबर में 36 लाख और नवंबर में 37 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया था। ऐप के दुरुपयोग को रोकने के लिए इन खातों पर पाबंदी लगाई गई। व्हाट्सएप के एक प्रवक्ता ने कहा, "नवीनतम मासिक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप ने फरवरी के महीने में 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया।" किसी भारतीय खाते की पहचान +91 फोन नंबर के माध्यम से की जाती है। शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, "एक फरवरी, 2023 से 28 फरवरी, 2023 के बीच 4,597,400 व्हाट्सएप खातों पर प्रतिबंध लगाया गया।”
यह भी पढ़ें- चीन ने पिछले तीन महीने में 18,000 से अधिक भारतीयों को वीजा जारी किया: राजनयिक
