रायबरेली: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज (रायबरेली) अमृत विचार। शनिवार देर रात 10 बजे के करीब लालगंज के अटल चौक गांधी चौराहे पर ट्रक की चपेट में आ जाने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अनिल पाल पुत्र बिंदादीन पाल निवासी नंदा खेड़ा गल्ला गोदाम लालगंज में काम करता था। किसी कारणवश घर जाने में देर हो गई थी और रात 10बजे के करीब वह बाइक से घर जा रहा था। तभी ट्रक की टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट, फायरिंग कर बदमाशों ने छीला आधा किलो चांदी, 50 ग्राम सोना

संबंधित समाचार