लखनऊ : सड़क की खुदाई और जलभराव से व्यापार पर पड़ रहा असर, व्यापारियों का आरोप नहीं सुन रहे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में व्यापारियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आरोप है कि प्रशासन भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। कहीं पर सड़क की खुदाई ने व्यापारियों की समस्या बढ़ा रखी है तो कहीं पर जलभराव की वजह से गंदगी और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। 

पहला मामला

आलमबाग के नटखेड़ा रोड पर अमृत योजना के तहत सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। जिसके कारण सड़क पर जगह- जगह खुदाई हुई है। जिसके चलते राहगीरों से लेकर वहां के दुकानदारों का जीना मुहाल है। बताया जा रहा है कि अभी भी वहां पर काम चल रहा है। जिससे समस्या बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि आलमबाग नटखेड़ा रोड एक मुख्य होलसेल बाजार है यहां पर खरीदारी करने दूर दूर से लोग आते हैं, लेकिन खुदाई के चलते लोगों का चलना दूभर होता है। व्यापारियों की माने तो इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने बताया कि जल निगम के असिस्टेंट इंजीनियर गौरी शंकर गुप्ता से  फोन पर बात कर व्यापारियों की समस्या बताई गई। जिसके बाद कार्य को जल्द पूरा कराने की बात बताई गई है।

दूसरा मामला

लक्ष्मणपुरी

राजधानी के भूतनाथ मार्केट के फैजाबाद रोड स्थित लक्ष्मनपुरी बाजार में जलभराव से व्यापारियों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदगी और जलभराव से लोग भी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर खरीदारी करने कम ही संख्या में पहुंचते हैं।  अयोध्या (फैजाबाद) रोड आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष इक़बाल हसन ने बताया कि भूतनाथ मेट्रो के बगल में  निर्माण के समय पानी निकासी का नाला बन्द कर दिये जाने के कारण विगत वर्षों से लक्ष्मणपुरी बाजार में जलभराव की समस्या बनी हुई है। थोड़ी ही बारिश होने से पानी कई दिनों तक जमा रहता है, उसकी वजह से मच्छर एव संक्रमण का खतरा बना रहता है।  जलभराव के कारण दुकानों में ग्राहक नही आ पाते है। जिसके कारण व्यापारियों की दुकानदारी ठप हो जाती है। इस समस्या की शिकायत कई बार  PWD समेत नगर निगम और जल निगम विभाग के अधिकारियों से की,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : निजी अस्पतालों की खुली पोल : फार्मेसी का छात्र दे रहा दवाई, इमरजेंसी में BHMS कर रहे इलाज

संबंधित समाचार