इजराइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में किए हमले, पांच सैनिक घायल
बेरूत। इज़राइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में रविवार तड़के कई जगहों पर हवाई हमले किए, जिनमें पांच सैनिक घायल हो गए। सीरिया की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘सीरियाई ऑबज़रवेटरी फॉर ह्यमून राइट्स’ के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से इज़राइली वायुसेना की ओर से नौवीं बार विभिन्न ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
सरकारी समाचार एजेंसी 'सना' ने सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा कि होम्स शहर और आसपास के इलाकों में कई जगहों को निशाना बनाया गया है। एजेंसी ने दावा किया कि सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली ने कई इज़राइली मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। 'सीरियाई ऑबज़रवेटरी फॉर ह्यमून राइट्स' ने बताया कि मिसाइलों ने सीरियाई सैन्य ठिकानों और ईरान से संबंधित मिलिशिया के प्रतिष्ठानों पर हमले किए, जिसमें एक शोध केंद्र भी शामिल है। इज़राइल की ओर से हमलों को लेकर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
इराकी कुर्दिस्तान से तेल का निर्यात मंगलवार को फिर शुरू होने की संभावना
इराक सरकार एवं स्वायत्त क्षेत्र के अधिकारी एक प्रासंगिक समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है और इराकी कुर्दिस्तान से तेल का निर्यात चार अप्रैल को फिर से शुरू किया जा सकता है। रुडॉ ब्रॉडकास्टर ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार और स्वायत्त अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है तथा समझौते की घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में की जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इराकी कुर्दिस्तान की क्षेत्रीय सरकार तेल के निर्यात् से प्राप्त आय की निगरानी करेगा।
ये भी पढ़ें : अमेरिका के 'मिडवेस्ट' और 'साउथ' में बवंडर ने मचाई तबाही, कम से कम 26 लोगों की मौत
