उमेश पाल हत्याकांड : अशरफ से मुलाकात करते असद और सद्दाम का वीडियो वायरल, पुलिस भी रही मौजूद

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपितों के मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। जब अशरफ की सीबीआई कोर्ट में पेशी थी और वह लखनऊ लाया गया था। वायरल वीडियो में पुलिस वालों की मौजूदगी के दौरान अशरफ से उसके भतीजे असद और पत्नी के भाई सद्दाम ने मुलाकात की थी। असद अतीक का बेटा है। लेकिन यह मुलाकात कब और किस तारीख को हुई थी। इस बात की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अशरफ का साला सद्दाम फरार चल रहा है। पुलिस को उसकी तलाश है। बताया जा रहा है कि सद्दाम बरेली जेल में जाकर भी असरफ से मुलाकात कर चुका है। राजधानी लखनऊ में मुलाकात की पुष्टि इस वायरल वीडियो के बाद अब हो गई है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में BSP की बड़ी बैठक आज, मायावती बनाएंगी निकाय चुनाव की रणनीति

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कृषि विश्वविद्यालय में प्रत्येक मंगलवार को घोषित हुआ ''नो व्हीकल-डे''... ई-रिक्शा और साइकिल से कार्यालय पहुंचे कुलपति, वैज्ञानिक और कर्मचारी
वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह सदस्य हिरासत में
वियतनाम यात्रा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री जनरल फान के बीच द्विपक्षीय वार्ता, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर बड़ा संकल्प
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत को लगा झटका, गई टेस्ट की उपकप्तानी, वनडे से भी बाहर
जालौन में शिक्षा की अनूठी पहल : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की प्रेरणा से छानी गांव के बुजुर्ग बस्ता लेकर पहुंचे स्कूल