Stock market closed :वैश्विक संकट के बीच शेयर हुए लाल, प्रमुख सूचकांक को लगा तगड़ा झटका; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। दिग्गज कंपनियों में अंतिम समय में हुई बिकवाली से मंगलवार घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। आईटी कंपनियों में जबरदस्त तेजी रही जबकि बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों ने बाजार पर दबाव बनाया। रसायन, सार्वजनिक बैंक, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी तेजी रही। ऑटो और फार्मा सेक्टरों से सूचकांक भी ऊपर बंद हुए। 

बीएसई का सेंसेक्स 114.19 अंक (0.15 प्रतिशत) गिरकर 75,200.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 31.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत उतरकर 23,618 अंक पर रहा। सेंसेक्स सुबह बढ़त में खुला था और लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहा। आखिरी एक घंटे में दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से अंत में यह लाल निशान में बंद हुआ। वृहत बाजार में तेजी रही। 

निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.88 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.17 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। इंफोसिस का शेयर पौने पांच प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का पौने तीन प्रतिशत चढ़ा। टेक महिंद्रा और इटरनल में भी करीब ढाई प्रतिशत की तेजी रही। टीसीएस का शेयर दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर भी मजबूत रहे। 

कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर ढाई प्रतिशत टूट गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच गिर गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी में भी गिरावट रही।

ये भी पढ़ें : 
Stock markets closed : हरे निशान में बंद हुए शेयर बाजार, दिग्गज कंपनियों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कृषि विश्वविद्यालय में प्रत्येक मंगलवार को घोषित हुआ ''नो व्हीकल-डे''... ई-रिक्शा और साइकिल से कार्यालय पहुंचे कुलपति, वैज्ञानिक और कर्मचारी
वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह सदस्य हिरासत में
वियतनाम यात्रा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री जनरल फान के बीच द्विपक्षीय वार्ता, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर बड़ा संकल्प
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत को लगा झटका, गई टेस्ट की उपकप्तानी, वनडे से भी बाहर
जालौन में शिक्षा की अनूठी पहल : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की प्रेरणा से छानी गांव के बुजुर्ग बस्ता लेकर पहुंचे स्कूल