अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत को लगा झटका, नए चेहरों को मिली एंट्री
गुवाहाटी: बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस सीरीज की वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है। साथ ही उन्हें एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम की उपकप्तानी से भी हटा दिया गया है।
केएल राहुल को टेस्ट टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगे।
टेस्ट टीम में दो नए चेहरे
स्पिनर मानव सुतार और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। रविंद्र जडेजा को टेस्ट से आराम दिया गया है।
टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बरार, ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे।
वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।
एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून को मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जून से धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होगी।
