बहराइच: पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के ग्राम पंचायत सुनगा निवासी युवक और उसकी पत्नी से रविवार को विवाद हुआ। इससे नाराज महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुनगा निवासी राकेश कुमार रविवार दोपहर में खेत से घर पहुंचा। राकेश का कहना है कि जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी एक दूसरे युवक के संग घर में लेटी थी। राकेश को घर में देखते ही वह फरार हो गया। नाराज राकेश ने अपनी पत्नी काजल ( 30) को फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध महिला ने कुछ देर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को पति ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभी इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: मायावती ने सेट किया निकाय चुनाव में टिकट बांटने का फार्मूला, शाइस्ता परवीन पर नहीं हुआ कोई फैसला

संबंधित समाचार