IPL 2023 RR vs SRH : बटलर-जायसवाल और सैमसन के अर्धशतक, राजस्थान रॉयल्स ने बनाए पांच विकेट पर 203 रन
हैदराबाद। राजस्थान रॉयल्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (54 रन), यशस्वी जायसवाल (54 रन) और कप्तान संजू सैमसन (55 रन) के अर्धशतकों से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा टीम के लिए शिमरोन हेटमायर ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फजलहक फारूकी और टी नटराजन ने दो दो विकेट झटके जबकि उमरान मलिक को एक विकेट मिला।
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2023
A solid batting display from @rajasthanroyals as captain @IamSanjuSamson, @josbuttler & @ybj_19 scored cracking FIFTIES 👌 👌
Will @SunRisers chase the target down 🤔
Scorecard ▶️ https://t.co/khh5OBILWy #TATAIPL | #SRHvRR pic.twitter.com/wM7ma5zvzH
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स करेगी पहले बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम में जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर और ट्रेंट बोल्ट चार विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद में चार विदेशी खिलाड़ी हैरी ब्रुक, फजलक फारूकी, ग्लेन फिलिप्स और आदिल राशिद हैं। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन कर रहे हैं, वहीं एडेन मार्कराम की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार हैदराबाद की कमान संभालेंगे।
🚨 Toss Update 🚨@SunRisers have elected to bowl against @rajasthanroyals in Match 4⃣ of the #TATAIPL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/khh5OBILWy#SRHvRR pic.twitter.com/Nvh4WznrCq
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, अब्दुल समद, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, अकील हुसैन और आदिल राशिद।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: टी नटराजन, कार्तिक त्यागी, अनमोलप्रीत सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, आर अश्विन, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: जो रूट, कुलदीप सेन, ओबेड मैककॉय और मुरुगन अश्विन।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
सनराइजर्स हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार, अब्दुल समाद, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, हैरी ब्रूक, मयंक डागर, फजलहक फारूकी, अकील हुसैन, कार्तिक त्यागी, हेनरिच क्लासेन, मयंक मार्कण्डेय, टी नटराजन, नीतिश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, आदिल रशीद, सनवीर सिंह, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव।
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बासित, मुरूगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, के एम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डी फरेरा, शिमरोन हेटमायेर, जैसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेद मैकॉय, देवदत्त पड्डिकल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौड़, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम जाम्पा। मैच का समय : दोपहर 3 . 30 से।
ये भी पढ़ें : IPL 2023 : अपने गढ़ में लौटी चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें लखनऊ के खिलाफ जीत पर
