UP में स्कूल बुक्स से हटाया गया मुगलों का इतिहास, बदल गया है सिलेबस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में यूपी और सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम में अभी तक पढ़ाया जाने वाला मुगलों से सम्बंधित इतिहास अब नहीं पढ़ाया जाएगा। योगी सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इतिहास की किताब से कुछ पाठ हटा दिए गए हैं, इनमें मुगल दरबार के पाठ को हटाया गया। साथ ही 11वीं की टेक्स्ट बुक से इस्लाम का उदय, औद्योगिक क्रांति, संस्कृतियों में टकराव और समय की शुरुआत पाठ हटाए गए हैं। इसके अलावा नागरिक शास्त्र की किताब से शीत युद्ध और अमेरिकी वर्चस्व का पाठ समाप्त कर दिया गया है। 

बता दें कि एनसीईआरटी ने शैक्षिक सत्र 2023-24 से 12वीं कक्षा की किताब भारतीय इतिहास के कुछ विषय में से मुगल दरबार और शासक से जुड़े पाठ को हटा दिया है। इनमें अब तक अकबरनामा, बादशाहनामा, पांडुलिपियों की रचना, मुगल शासक और उनका साम्राज्य, आदर्श राज्य, पदवियां, शाही नौकरशाही, शाही परिवार, सूचना तथा साम्राज्य, मुगल अभिजात वर्ग और औपचारिक धर्म के बारे में पढ़ाया जाता था।


ये भी पढ़ें -चिकित्सा सेवा का लक्ष्य मानव जीवन को सुगमता देना: आनंदीबेन पटेल 

संबंधित समाचार