पीलीभीत: ...तो संजय गंगवार और तीन अन्य साथी पर दर्ज हुई रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने ट्रैक्टर से खेत पर खड़ी फसल की जुताई कर नष्ट कर दिया। जब महिला विरोध करने पहुंची तो उसकी पिटाई कर दी। बचाने आए परिजन को भी मारा-पीटा। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी संजय सिंह गंगवार समेत तीन अन्य साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसोली दिवाली निवासी कलावती पत्नी मोहन लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 31 मार्च को दोपहर दो बजे गांव के ही संजय गंगवार, श्रीपाल, ग्राम बर्रामऊ निवासी सोमपाल और राम बहादुर ने उसकी 1.210 हेक्टेयर में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो महिला की रंजिशन पिटाई कर दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बचाने आए तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। किसी तरह पीड़ित परिवार ने अपनी जान बचाई। उसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: ई-रिक्शा चालक को सिपाही ने बेहोश होने तक गिरा-गिराकर पीटा, देखें वीडियो

 

 

 

 

संबंधित समाचार