बरेली: पूर्व सैनिकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बरेली,अमृत विचार। वेतन आयोग और ओआरओपी 1 व ओआरओपी 2 में पूर्व सैनिकों जेसीओ, एनसीओ, ओआर के साथ हो रही विसंगतियां व इसे सही करने के संबंध में सोमवार को पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
पूर्व सैनिकों ने बताया कि सैनिकों को सबसे पहले 75 प्रतिशत पेंशन मिलती थी। क्योंकि उनकी सर्विस 15 से 22 साल होती थी, लेकिन तीसरे वेतन आयोग से पेंशन को 50 प्रतिशत कर दिया गया। वर्तमान समय में ओआरओपी 1 व ओआरओपी 2 में जेसीओस, एनसीओ, ओआर के साथ धोखा किया गया है। यह धोखा सरकार ने नहीं बल्कि हमारे प्रतिनिधियों ने दिया है। जोकि कमेटियों में बैठे हुए हैं। 48 हजार करोड़ जोकि ओआरओपी में दिया गया था, उसका 75 प्रतिशत अफसरों के खाते में डाल दिया गया और मात्र 25 प्रतिशत जेसीओ, एनसीओ, ओआर को मिला।
जब ओआरओपी 2 का 26 हजार करोड़ का डिकलरेशन हुआ तो जेसीओ, नायक सूबेदार से लेकर कैप्टन किसी का भी एक पैसा भी नहीं बढ़ाया गया। जो लोग सन 2014 के बाद रिटायर हुए थे, उन्हें प्रीमैच्योर मानते हुए पेंशन नहीं दी जाएगी। यह कहां का न्याय है। उन्होंने आगे कहा कि जब एक सैनिक घर से बाहर देश सेवा के लिए जाता है तो उनसे सेना के अधिकारी अपने घर के घरेलू काम करवाते है। इसे भी तुरंत बंद कराना चाहिए।
ये भी पढे़ं- बरेली : युवक का फेसबुक और व्हाट्सऐप अकाउंट हैक, परिचितों से मांगे जा रहे रुपए, एसएसपी से शिकायत
