बरेली : युवक का फेसबुक और व्हाट्सऐप अकाउंट हैक, परिचितों से मांगे जा रहे रुपए, एसएसपी से शिकायत
बरेली, अमृत विचार। फोन हैकिंग ग्रुप का जाल गांव तक पहुंच गया है। ताजा मामला बरेली के थाना हाफिजगंज का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी ने उसका व्हाट्सऐप और फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। हैकर उसके परिजनों से फोन पे पर पैसा मांग रहा है। युवक ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
थाना हफिजगंज निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उसका व्हाट्स ऐप और फेसबुक अकाउंट किसी व्यक्ति ने हैक कर लिया है। हैकर अब उसके मित्रों और परिजनों को मैसेज कर फोन पे के माध्यम से पैसों की मांग कर रहा है। सोमवार को राजीव ने एसएसपी से अकाउंट हैक करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
ये भी पढ़ें- बरेली: स्कूल नहीं मान रहे कोर्ट के आदेश, कोरोना काल में ली गई फीस नहीं की वर्तमान सत्र में समायोजित
