Kanpur Fire : ढह सकता एआर टावर और मसूद कांप्लेक्स, दोनों इमारतों की दीवारों में दरारें, झुक गई छतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर अग्निकांड की घटना के बाद एआर टावर और मसूस कांप्लेक्स ढह सकता है।

कानपुर अग्निकांड की घटना के बाद एआर टावर और मसूस कांप्लेक्स ढह सकता है। दोनों इमारतों की दीवारों में दरारें आ गई। वहीं, दोनों की छतें भी झुक गई। विशेषज्ञों ने पुलिस को प्राथमिक रिपोर्ट सौंपी।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire बांसमंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार में लगी आग को लेकर विशेषज्ञों की टीम ने जो रिपोर्ट दी है, उसके मुताबिक एआर टावर और मसूद कांप्लेक्स किसी भी समय ढह सकता है। यह रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को सौंप दी गई है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में बताया गया है, कि तीन दिन से आग धधकने की वजह से एआर टावर और मसूद कांप्लेक्स में दीवारें जगह-जगह दरक गई हैं और छतें झुक गई हैं। इससे  दोनों इमारतें काफी खतरनाक स्थिति में हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त  आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि एआर टावर और मसूद कांप्लेक्स को लेकर एनडीआरएफ के प्रमुख ने रिपोर्ट दी है। अब टेक्निकल टीम से मुआयना कराकर स्थिति जानी जाएगी। 

पीड़ित व्यापारियों की बन रही सूची 

अरजन टावर, एआर टावर, हमराज कांप्लेक्स, मसूद कांप्लेक्स व नफीस टावर में लगी भीषण आग से दुकानदार पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। ऐसे में शासन ने पुलिस अधिकारियों को हर कांप्लेक्स के पीड़ितों की सूची तैयार करने के  निर्देश दिए हैं। इसके बाद से पीड़ित व्यापारियों की सूची बनाने का काम शुरू किया गया है।  सोमवार को सूची तैयार होने के बाद पुलिस अफसर शासन को भेंजेगे। इसे लेकर घटनास्थल स्थल के सामने बनाए गए कैंप कार्यालय में दर्जनों पीड़ित व्यापारी डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार व नगर आयुक्त शिवशरप्पा से मिलकर अपना दर्द बयां करते रहे। कुछ व्यापारियों ने अफसरों से आग बुझने पर माल निकालने की बात कही। जिस पर वहां जाने से किसी को भी मना कर दिया गया।

संबंधित समाचार