रायबरेली पहुंचे अखिलेश यादव का हुआ स्वागत, कांशीराम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
रायबरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के रायबरेली आगमन पर जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने अगुवानी की। तदुपरान्त जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम बछरावाँ विधायक श्याम सुन्दर भारती ने टोल गेट पर भव्य स्वागत किया। प्यारेपुर में हरचन्दपुर विधायक राहुल लोधी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। आई.टी.आई. मोड़ पर पूर्व सभासद ओम प्रकाश सोनकर एवं मो0 इलियास द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत किया गया। सारस तिराहे पर डा0 अमिताभ पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भव्य स्वागत किया। सिविल लाइन चौराहे में प्रान्तीय नेता ओपी यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बरगद चौराहे पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर व्यापारियों ने भगवान राधाकृष्ण जी की कांस्य मूर्ति भेंट कर भव्य स्वागत किया।
ऊँचाहार विधान सभा में पूर्व मन्त्री/विधायक डा. मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। उनके साथ पूर्व मन्त्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य सहित काफी संख्या में पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखिलेश यादव दीन शाह गौरा ब्लाक में स्थित स्वामी प्रसाद मौर्य के कालेज में बसपा के संस्थापक कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करने के बाद विशाल रैली को संबोधित करने जा रहे है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरशद खान, राजेन्द्र यादव, रामसेवक वर्मा, सुरेश पटेल, संजय पासी, हेमन्त कुशवाहा, राहुल निर्मल, चौधरी आनन्द निर्मल, मो. फुरकान, सुशील मौर्या, पवन अग्रहरि, विनायक सोनकर, सौरभ सिंह यादव, राजेन्द्र प्रताप, लवकुश मौर्या, शत्रुघ्न पटेल, चेतराम, आशीष चौधरी, अनुज बरवारी, राजेश मौर्या, शुभम पाल, बसंत लाल मौर्या सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी: धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती, निकाली शोभायात्रा
