बरेली: सात दिन से लापता लड़की के अपहरण की रिपोर्ट एक हफ्ते बाद दर्ज, उसमें भी पुलिस ने कर दिया खेल !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मां के साथ बाजार गई एक लड़की के अपहरण का आरोप दो युवकों पर लगा है। लड़की के पिता ने इस मामले में थाने पहुंचकर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन, पुलिस जांच के नाम पर सात दिनों तक पीड़ित को टरकाती रही। इस दौरान पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत करने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अज्ञात रिपोर्ट दर्ज कर ली।

क्या है मामला ?
फतेहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की 26 मार्च को अपनी मां के साथ बाजार गई थी। जहां से वह लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि गांव केही रहने वाले दो युवक लड़की को किडनैप करके ले गए। जिस पर लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस की शह पर आरोपियों के परिजनों ने लड़की के पिता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। 

पुलिस भी जांच पड़ताल के नाम पर पीड़ित को थाने से टरकाती रही। किशोरी के पिता ने कहा कि वह सोमवार को एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। इसकी भनक पुलिस को लगते ही पुलिस ने देर रात लड़की की पिता की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर खेल कर दिया। अब पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही लड़की को ढूंढ लिया जाएगा। लड़की के पिता ने बताया कि किडनैपिंग के बाद उन्होंने पुलिस को गांव के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस जांच के नाम पर उन्हें थाने से टरकाती रही। सातवें दिन अज्ञात में तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पहले दो नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही शख्स ने किया गलत काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार