बरेली: नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही शख्स ने किया गलत काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते 25 मार्च को एक शख्स ने शेरगढ़ थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी साथ उसके ही गांव के रहने वाले वकील अहमद नि- ग्राम बंजरिया जागीर थाना शेरगढ़, जनपद बरेली के द्वारा गलत काम किया गया है। जिसके बाद तत्काल कार्यवाही करते हुए वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना शेरगढ़ पर मुकदमा आईपीसी की धारा 376 (3) व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। सोमवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: डेढ़ सौ से ज्यादा मरीजों का किया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में दी जानकारी

 

संबंधित समाचार