मुरादाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला युवक का शव
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक नगलिया जट के रकबे में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक नगलिया जट के रकबे में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौकेपर जाकर साक्ष्य जुटाए। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी दिनेश शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार शर्मा की शादी रामपुर जिले से हुई थी। विनीत के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री है। डेढ़ साल पहले विनीत की पत्नी शिवानी अनबन के चलते एक पुत्र और पुत्री को लेकर अपने मायके चली गई। जबकि एक पुत्र विनीत के साथ ही रहता है। विनीत मुरादाबाद की एक फर्म में काम करता था। मंगलवार की सुबह विनीत घर से मुरादाबाद फर्म में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई तो विनीत की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
बुधवार की सुबह क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण शाहाबाद रोड पर डॉक्टर देविंदर पाल सरस्वती स्कूल के पीछे अपना गन्ना देखने के लिए गया था। इस दौरान धान के खेत में एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा दिखा तो उसने गांव के लोगों के साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी दिनेश कुमार शर्मा के 30 वर्षीय बेटे विनीत कुमार शर्मा के रूप में हुई।
वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। इसलिए साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
