बरेली: अनाथालय की जमीन को कराया कब्जा मुक्त, साइकिल शोरूम के मालिक ने कर रखा था कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। साइकिल शोरूम के मालिक ने अवैध कब्जा कर अनाथालय की जमीन पर गोदाम बना लिया। उसके बाद अनाथालय के दान की रसीद को किराए की रसीद बताकर ढाई सौ रुपए किराया बताकर आर्य समाज अनाथालय के खाते में डालने लगा। न्यायालय के आदेश के बाद अब जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है और अनाथालय का ताला डाल कर उसकी चाबी अनाथालय के सुपुर्द कर दी है।

आर्य समाज अनाथालय की जमीन पर इस्लामिया इंटर कॉलेज की गली के पास एक साइकिल शोरूम के मालिक ने अपने आप को किरायेदार बताकर आर्य समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया था और न्यायालय में आपत्तियां कि थी कि उसे इस निष्पादन में बेदखल नहीं किया जा सकता है। साइकिल शोरूम मालिक की यह आपत्ति न्यायालय द्वारा  24 मार्च 2023 को कोर्ट में निरस्त कर दी गई।

कोर्ट के आदेश के बाद आज अमीन ने मौके पर पहुंच कर जगह को कब्जा मुक्त कराकर आर्य समाज अनाथालय के आचार्य ओमकार आर्य को कब्जा करा कर चाबी को उनके सुपुर्द कर दिया। इस दौरान आर्य समाज के आचार्य ओमकार आर्या ने बताया कि किसी समय इस जमीन को उन्होंने एक व्यक्ति को दिया था। उससे साइकिल के मालिक ने लेकर अपना कब्जा कर लिया और साइकिल का गोदाम बना लिया। साथ ही दान की रसीद को किराए की रसीद बताकर आर्य समाज अनाथालय में 250 रुपए दान करता रहा। कोर्ट को गुमराह करने के लिए रसीद को किराए की रसीद बता कर धोका देने की कोशिश की। इस मामले में न्यायालय ने साइकिल मालिक पर दो लाख रूपये का जुर्माना भी डाला है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: प्रधान ने जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर युवक से मारपीट

 

संबंधित समाचार