बरेली: प्रधान ने जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर युवक से मारपीट
बरेली, अमृत विचार। थाना फरीदपुर निवासी एक युवक ने गांव के प्रधान पर जबरन जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। मंगलवार को युवक ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जमीन वापस दिलाने की मांग की हैं।
थाना फरीदपुर के निवासी नरवीर ने बताया कि गांव में उस की 8 बीघा जमीन है गांव का प्रधान नरवीर से रंजिश मानता है और आए दिन उस के साथ गाली गलौज करता और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करता है। गांव के प्रधान और उस के पुत्र ने लेखपाल व तहसीलदार से सांठगांठ कर नरवीर की जमीन पर कब्जा कर लिया है। जब नरवीन ने उन से अपनी जमीन को छोड़ने को कहा तो उसके साथ मारपीट की। मंगलवार को युवक ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जमीन वापस दिलाने की मांग की हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: दागी को नहीं देगी समाजवादी पार्टी अपना टिकट- MLA बृजेश यादव
