बरेली: दागी को नहीं देगी समाजवादी पार्टी अपना टिकट- MLA बृजेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने शहरी निकाय चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है। इस बार जिले में सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी अपनी जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। अपनी पार्टी को मजबूती देने के लिए आज समाजवादी पार्टी के नगर निकाय चुनाव प्रभारी व विधायक बृजेश यादव आज बरेली सिविल लाइन में स्थित एक निजी होटल में पहुंचे। 

इस दौरान उन्होंने बताया भाजपा से देश की जनता त्रस्त है। वह इसका जबाव चुनाव में वोट देकर करेगी। इस दौरान उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव को लेकर कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह सोच समझकर दावेदार को चुनाव में उतारेगी। ऐसे किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया जाएगा। जिसकी छवि खराब हो और वह दागी हो। साफ छवि वाले को ही टिकट दिया जाएगा। 

विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव जनता के हित में काम किया है। जनता समाजवादी सरकार को पूर्ण समर्थन कर रही है और वह आगामी चुनाव में वोट देकर सपा को मजबूत बनाने का काम करेगी। वही, राहूल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति को जिसे जनता ने चुना हो उसके साथ सरकार का यह व्यवहार सरासर गलत है। 

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार