रायबरेली: दीवार में नकब लगाकर दो लाख का माल चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बछरावां (रायबरेली) अमृत विचार।  एक घर में चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नकदी को पार कर दिया है। मामले की जानकारी मंगलवार की सुबह परिजनों को हुई है। उसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।

घटना थाना क्षेत्र के गांव गुरबख्श खेड़ा मजरे इसिया का है। गांव के रहने वाले मंसाराम के परिवार के लोग सोमवार की शाम को खाना खाकर दरवाजे पर सो रहे थे। रात में चोरों ने उनके घर की पिछली दीवार में नकब लगा दी। नकब लगाने के बाद चोर घर के अंदर घुस गए और पूरे घर के हर कमरे को खंगाला तथा घर में रखी अलमारी और संदूक का ताला तोड़ डाला। उसके बाद उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण और नकदी को उठा ले गए। 

मंगलवार की सुबह जब परिजन सो कर उठे तो घर का बिखरा हुआ सामान देखकर दंग रह गए। परिजनों ने मामले की जानकारी पास पड़ोस के लोगों को दी। गांव में चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही उनके घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के भीड़ एकत्र हो गई। 

मामले की सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है। पीड़ित का कहना है कि चोर उसके घर से एक लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण और एक लाख रुपए नगद उठा ले गए है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार