नशा मामले में उच्च न्यायालय में खोली गई रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी: भगवंत मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को कहा कि नशा मामले से संबंधित तीन रिपोर्ट, जो हाल में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में खोली गई हैं, पर उनकी सरकार कार्रवाई करेगी। मान ने ट्वीट कर कहा, पंजाब में नशा मामले से संबंधित कई साल से बंद पड़े माननीय हाई कोर्ट द्वारा खोले गए तीन लिफ़ाफ़े सरकार के पास पहुंच गए हैं..पंजाब की जवानी को नशे से बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी। उच्च न्यायालय ने 28 मार्च को एसआईटी की तरफ से सौंपे गये चार सीलबंद लिफाफों में से तीन की रिपोर्ट खोली थीं। यह रिपोर्ट चार साल पहले सौंपी गई थीं। 

ये भी पढे़ं- महाराष्ट्र सरकार ने अपनी स्वास्थ्य योजना का कर्नाटक के 865 गांवों तक किया विस्तार

 

संबंधित समाचार