रामपुर: मेरी जिंदगी आईने की तरह सबके सामने- आजम खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अफसोसनाक तारीख पर तन्कीद करेगा आने वाला कल

रामपुर, अमृत विचार। सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा कि मेरी जिंदगी आईने की तरह सबके सामने है। मुझ पर मेरे अपनों पर मेरे प्यारों पर गुजरे हुए चार पांच सालों में जो हुआ है वह किसी से पोशीदा नहीं है। यह एक ऐसी अफसोसनाक तारीख है जिस पर आने वाला कल निजामे जम्हूरी पर जरूर तन्कीद करेगा। रोजे अव्वल से जिंदगी का मकसद यही था कि जो कमजोर हैं उनकी मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मंसूबाबंद तहरीक का गैर मंसूबाबंद तहरीक से नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आने वाले कल के लिए कोई ऐसा नक्शा तैयार करें जिनमें आसानियां नहीं हों लेकिन सख्तियों को सहन कर सकें और एक आम जिंदगी गुजार सकें।

आजम खान ने कहा कि हमारे बच्चों में सलाहियतों और खूबियों की कमी नहीं है। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिलता । कहा कि अपने इरादे कायम करें। कहा कि अपनी कमाई का हिस्सा बच्चों को पढ़ाने में खर्च करने लगें तो तस्वीर कुछ और होगी। कहा कि मेरे अपनों ने सख्तियां सहीं ,उनके ऊपर जुल्म और तकलीफों में साथ नहीं छोड़ा है। यूनवर्सिटी की बाबत कहा कि इसमें बच्चों की तादाद इसे बचा सकती है । रामपुर से बच्चे पड़ोस के जिलों में जाते हैं। जौहर यूनवर्सिटी की हरियाली और फिजा खुशगवार है। कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी से पास आउट बच्चे बेकार नहीं होंगे। यूनिवर्सिटी से पास आउट बच्चे इसरो में हैं और अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं। 

आजम को रमजान में झूठ नहीं बोलना चाहिए : नवेद  
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा है कि पवित्र माह रमजान में झूठ बोलना सबसे बड़ा गुनाह है। आजम द्वारा जारी किया गया वीडियो झूठ का पुलिंदा है। रमजान का एहतेराम करते हुए आजम को झूठ के बजाय सच बोलना चाहिए था। जिस शख्स पर भ्रष्टाचार और जुल्म–ज्यादती के सैकड़ों मुकदमे हों, वो झूठ बोलकर खुद को पाक-साफ साबित नहीं कर सकता। 

पूर्व मंत्री नवेद मियां ने मंगलवार को पूर्व मंत्री आजम खां द्वारा सोशल मीडिया पर जारी वक्तव्य की बाबत नवेद मियां ने कहा कि आजम और उनका परिवार अपने कर्मों का फल भुगत रहा है। यह अल्लाह का निजाम है कि जुल्म करने वालों को सजा और मजलूमों को इंसाफ मिल रहा है। यह आजम की छटपटाहट है कि उनकी ओर से कभी अपनी सियासत और कभी अपने कारोबार को बचाने के लिए कौम का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब जनता सब हथकंडे जान चुकी है। आजम की फरेबी बातों में अब कोई नहीं आएगा। उन्होंने तंज किया कि आजम का मिशन सिर्फ दौलत जमा करना था। आजम परिवार की राजनीति का अंत हो गया है।
 
ये भी पढ़ें- रामपुर जेल में बंदी और हेल्थ सेंटर की नर्स कोरोना संक्रमित 

संबंधित समाचार