बहराइच में नौ उप निरीक्षकों के एसपी ने बदले कार्यक्षेत्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक ने देर रात को पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। माह भर लाइन हाजिर चल रहे उप निरीक्षक वीरपाल सिंह को मोतीपुर थाने में तैनाती दी है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने देर रात को नौ उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया है। एसपी ने बताया कि एक माह से लाइन हाजिर चल रहे उप निरीक्षक वीरपाल सिंह को मोतीपुर थाने में तैनाती दी गई है। जबकि धनुही चौकी इंचार्ज राजीव कुमार मिश्र को अमृतपुर पुरैना चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जबकि अमृतपुर के चौकी इंचार्ज हरीश सिंह को खैरीघाट के बैबाही का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। बैबाही में तैनात उप निरीक्षक राम प्रकाश चंद्र को धनुही विशेश्वरगंज में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात राम सहोदर को जरवल रोड थाना, उप निरीक्षक राज कुमार को पयागपुर थाना, सुशील कुमार सिंह को विशेश्वरगंज और मोतीपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक वीर बहादुर यादव को हुजूरपुर थाने में तैनाती दी गई है।

ये भी पढ़ें - बांदा : डीजी जेल ने ड्यूटी में लापरवाही पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक को किया निलंबित

संबंधित समाचार