हरदोई में दबंगों के हौसले बुलंद, विधवा को पीटकर किया अधमरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोतवाली शहर के अब्दुल पुरवा मजरा भदैचा का मामला

हरदोई, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंग किस्म के लोगों ने एक विधवा की लाठी-डंडो से पिटाई करते हुए उसे अधमरा कर दिया। पुलिस ने विधवा के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच एसआई ऋषि कपूर को सौंपी गई है।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के अब्दुल पुरवा मजरा भदैचा निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के मशाल, हरीशचंद्र और बब्लू ने सोमवार की शाम को उसकी विधवा मां रामबेटी को लाठी-डंडो से हमला करते हुए अधमरा कर दिया। चीख-पुकार सुन कर जब आस-पड़ोस के लोग दौड़े,इस पर हमलावर जान-माल की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। इसके पीछे पुरानी रंजिश का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने पवन की तहरीर पर तीनों हमलावर मशाल, हरीशचंद्र और बब्लू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआई ऋषि कपूर को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : ब्लॉक के चलते निरस्त रहेगी 12 जोड़ी ट्रेनें, 16 का बदला मार्ग

संबंधित समाचार