Kanpur Crime : मुंबई से लौटे पिता ने नाबालिग बेटी को जहर देकर खुद भी निगला, दोनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र में पिता ने नाबालिग बेटी को जहर देकर खुद भी निगल कर जान दे दी।

कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र में पिता ने नाबालिग बेटी को जहर देकर खुद भी निगल कर जान दे दी। मृतक की पत्नी की छह साल पहले मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कानपुर, अमृत विचार। सजेती थानाक्षेत्र के बीबीपुर गांव में पिता ने अपनी 14 साल की नाबालिग पुत्री को जहर देने के बाद खुद भी निगल लिया। आनन-फानन में ग्रामीण दोनों को जिला अस्पताल हमीरपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

बीबीपुर गांव निवासी 48 वर्षीय मनोज मुंबई के कुरला कमानी में रहकर पुताई का काम करता था। पत्नी अनिता छह साल पहले छोड़कर चली गई थी। मनोज के साथ में 14 वर्षीय बेटी मंजीता और आठ साल की बेटी दुर्गा रहती थी। मंगलवार दोपहर को मनोज मुंबई से गांव लौटा था। देर रात ही उसने बेटी मंजीता को जहर देने के बाद भी खुद भी निगल लिया।

इस पर ग्रामीण दोनों को जिला अस्पताल हमीरपुर लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। छोटी बेटी दुर्गा ने बताया कि शाम करीब सात बजे पिता नमकीन खाकर सो गए थे। रात में पिता मनोज उठकर बहने से बोले थे कि आज सब लोग जहर खाएंगे। उसने मना कर दिया और सो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सजेती थाना प्रभारी ने बताया कि अधेड़ मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार