Kanpur Fire: मेट्रो स्टेशन के पास शार्ट सर्किट से डंपर में लगी आग, धू-धू कर जलता देख चालक व परिचालक भाग निकले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर मेट्रो स्टेशन के पास शार्ट सर्किट से डंपर में लगी आग।

कानपुर मेट्रो स्टेशन के पास शार्ट सर्किट से डंपर में आग लग गई। इस पर लोगों की सूचना में पहुंची पुलिस ने दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र के जीटी रोड में बुधवार को नगर निगम के डंपर में आग लग गई। इस पर चालक व परिचालक ने डंपर में भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, आग लगने से डंपर जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से डंपर में आग लगने की बात सामने आई।

कानपुर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के नीचे पॉलिटेक्निक चौराहा की ओर से आ रहे नगर निगम के डंपर में इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने गाड़ी रोक दी। चालक व परिचालक जैसे ही गाड़ी से उतरे वैसे ही डंपर धू-धू कर जलने लगा। इस पर दोनों मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। डंपर में आग लगने से करीब डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। कल्याणपुर थानाप्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई। चालक व परिचालक से पूछताछ के बाद ही आग की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

संबंधित समाचार