जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद से जुड़े मामले में आरोपी दो लोग पुलिस हिरासत से फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवाद से जुड़े मामले में आरोपी दो लोग पुलिस हिरासत से फरार हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों की तलाश जारी है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दोनों आरोपी बारामूला थाने की पुलिस की हिरासत में थे। तड़के सहरी के समय वह फरार हो गए।’’ उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें- कर्नाटक के गांवों से महाराष्ट्र अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना वापस ले वरना जवाबी कार्रवाई होगी : CM बोम्मई 

संबंधित समाचार