जालंधर लोकसभा सीट: उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक आप में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। पिछली विधानसभा में रिंकू जालंधर पश्चिम सीट से कांग्रेस विधायक थे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में रिंकू जालंधर में पार्टी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - कटिहार : अवध असम एक्सप्रेस से लाखों रुपये के हाथी दांत बरामद

रिंकू का पार्टी में स्वागत करते हुए आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी। जनवरी में 76 साल की उम्र में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें - संसद में गतिरोध जारी : विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित रहे दोनों सदन

संबंधित समाचार