बरेली: 24 दिन तक चलेगी रुविवि की परीक्षा, स्कीम जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा एक सितंबर से प्रारंभ होकर 25 सितंबर तक चलेगी। छह सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इस तरह 25 दिन पेपर होंगे। पेपर दो घंटे का होगा। परीक्षा तीन पालियों में होगी। प्रत्येक पेपर दो घंटे का होगा। पहली …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा एक सितंबर से प्रारंभ होकर 25 सितंबर तक चलेगी। छह सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इस तरह 25 दिन पेपर होंगे। पेपर दो घंटे का होगा। परीक्षा तीन पालियों में होगी। प्रत्येक पेपर दो घंटे का होगा।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 7 बजे से 9 बजे, दूसरी पाली 11 से 1:00 बजे और तीसरी पाली का पेपर दोपहर 3 बजे से सायं पांच बजे तक चलेगा। बुधवार को परीक्षा विभाग ने संशोधित स्कीम घोषित कर दी है। स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष में करीब 1.75 लाख छात्र-छात्राएं पेपर देंगे।

बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम की परीक्षाएं 18 मार्च से लंबित हैं। यूजीसी ने अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने का निर्देश जारी किया है। इसी क्रम में प्रशासन ने पहले 27 अगस्त से परीक्षा की योजना बनाई थी, जो अब एक सितंबर से होगी। पूर्व स्कीम के मुताबिक पहले 27 अगस्त से 31 अक्टूबर तक परीक्षा कार्यक्रम बनाया गया था। नई स्कीम में दस दिन की कटौती की गई। हालांकि प्रत्येक पाली में कुछ और विषय जोड़े गए हैं। इससे केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग में चुनौती आ सकती है।

परीक्षा की तैयारी में जुटे केंद्र
मुख्य परीक्षा के साथ ही प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा होगी। प्रशासन ने केंद्रों को निर्देशित किया है कि वे अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दें। केंद्रों पर साफ-सफाई, बिजली, पानी और परीक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।

“अंतिम वर्ष की परीक्षा स्कीम जारी कर दी है। केंद्रों को तैयारियों के बावत निर्देशित किया जा चुका है।” -संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, एमजेपी रुविवि

संबंधित समाचार