बहराइच: जमीनी विवाद में महिला को पीटा, मकान में लगाई आग- देखें video
दोनों पक्षों के आठ लोगों पर केस दर्ज
बहराइच, अमृत विचार। जिले गुजौली खुर्द गांव निवासी एक महिला को दबंगों ने जमीनी विवाद में पिटाई की। इसके बाद मकान में आग लगा दिया। आग की चपेट में आकर गेहूं की फसल भी जल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इसको लेकर वायरल हो रहे आग लगने के वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।
बहराइच: जमीनी विवाद में महिला को पीटा, मकान में लगाई आग- देखें video pic.twitter.com/g6qnHPhig8
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 6, 2023
बौंडी थाना क्षेत्र के गुजौली खुर्द गांव निवासी कुसुमा देवी पत्नी मदन पाल का विवाद गांव निवासी मोनू पुत्तू, निर्मल आदि से चल रहा है। बुधवार को जमीनी विवाद में मारपीट शुरू हो गई। दबंगों ने महिला के मकान में आग लगा दी। मकान पूरा जल गया। साथ ही खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। मकान और गेहूं की फसल जल गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बौंडी थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस तैनात है। उन्होंने बताया कि जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में कोर्ट के आदेश का स्थगन आदेश का पालन कराया जायेगा।
ये भी पढ़ें - Green Up -Clean Up : सीएम योगी ने 8731 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, कहा - Ease of Living के लिए सरकार प्रतिबद्ध
