फर्जी वीडियो केस: Youtuber मनीष कश्यप पर लगा NSA, 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मदुरै (तमिलनाडु)। तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मदुरै अपराध शाखा पुलिस ने कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक विशेष पुलिस दल ने उन्हें बिहार से गिरफ्तार किया। 

मदुरै के पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद ने बताया, ‘‘ तमिलनाडु में बिहारी प्रवासी मजदूरों पर हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले मनीष कश्यप को एनएसए अधिनियम के तहत हिरायत में लिया गया है।’’ कश्यप को मदुरै जिला अदालत में बुधवार को पेश किया गया, जिसने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद कश्यप को मदुरै केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है। कश्यप और अन्य के खिलाफ तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमले के फर्जी वीडियो फैलाने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं।

मनीष कश्यप को 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मदुरई सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। वहीं मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका  दाखिल की है। मनीष कश्यप ने अर्जी दाखिल कर अंतरिम जमानत के साथ अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआइआर को भी एक साथ जोड़ने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी 8 अप्रैल को करेंगे चेन्नई एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन, देखिए मनमोहक फोटोज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज