बरेली: तेज रफ्तार ट्रक से जान बचाने को कुदेशिया पुल से कूदा युवक, गंभीर रुप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुदेशिया पुल पर सामने से तेज रफ्तार ट्रक को आता देखकर घबराए युवक ने जान बचाने को पुल से छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बारादरी थाना क्षेत्र के कांकाटोला का रहने वाला यतेन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार शर्मा फिलहाल कोई काम नहीं करता है। काम न करने को लेकर ही उसकी बुधवार को अपनी मां से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह अपने एक परिचित के घर चला गया था। जहां से रात करीब दस बजे वह कुदेशिया पुल होते हुए राजेन्द्रनगर अपने दोस्त के घर पैदल-पैदल जा रहा था। घायल ने बताया कि इसी दौरान सामने एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था, जो देखने पर अनियंत्रित प्रतीत हो रहा था। ट्रक से हादसे का शिकार होने के डर से उसने पुल से छलांग लगा दी। हादसे में युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई। मौके से गुजर रहे आसपास के लोगों ने 108 पर कॉल कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक के अस्पताल में भर्ती कराने बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी देकर बुला लिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: पांच हजार रुपए रंगदारी मांगी, मना करने पर युवक को जमकर पीटा

 

संबंधित समाचार