बरेली: पांच हजार रुपए रंगदारी मांगी, मना करने पर शख्स को जमकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ट्रैक्टर चलाने के बदले गांव के दबंगों ने शख्स से पांच हजार रुपए रंगदारी के मांगे। मना करने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी जेब में रखा मोबाइल व रुपए लेकर उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर चले गए। पीड़ित ने एडीजी से न्याय की गुहार लगाई है।

थाना हाफिजगंज के गांव संतोषपुर निवासी राकेश कुमार छोटा ट्रैक्टर चलाते हैं। उनका आरोप है कि आज वह ट्रैक्टर से गन्ना लेकर ओसवाल- चीनी मिल पर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उनका ट्रैक्टर रुकवा लिया। वहीं उन्होंने जब इसका विरोध किया तो सभी ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया और बेहोश होने पर जेब में रखा मोबाइल व रुपए लेकर चले गए। इस मामले में आज पीड़ित ने एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

ये भी पढे़ं- Video : बरेली में साध्वी प्राची बोलीं- मुस्लिम बहन-बेटियां हिंदू लड़कों से करें शादी तो होंगे कई फायदे, पीर फकीर हैं साईं...भगवान नहीं

 

संबंधित समाचार