बहराइच में नकुल दुबे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक, बोले- देश की आवाज को दबाना चाहती है भाजपा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर में स्थित कांग्रेस भवन सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की। बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश की आवाज भाजपा दबाना चाहती है, लेकिन राहुल गांधी इससे डरने वाले नहीं हैं।

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए नकुल दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार राहुल गांधी से डर चुकी है, इसलिए उनके द्वारा देश हित में उठाई जा रही आवाज को दबाना चाहती है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म करने के लिए जो सुनियोजित साजिश मोदी सरकार ने रची थी, उसका पर्दाफाश हो चुका है। अडानी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री के नाम कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता  भारी संख्या में पोस्टकार्ड लिखकर सवाल पूछ रहे हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि हम हर स्तर पर मोदी सरकार के कुशासन को खत्म करने के लिए संघर्ष करेंगे। अब देश की जनता भी इनका काला सच जान चुकी है।  शहर कांग्रेस अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे जितनी कोशिश करे राहुल गांधी को नहीं रोक पाएंगे, क्योंकि वो सच के रास्ते पर चल रहे हैं। 

इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष पं. विजय कुमार शर्मा, डॉ. राजेश तिवारी, एआईसीसी सदस्य मेजर राना शिवम सिंह, अली अकबर पप्पू, डॉ ए एम सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल, जय प्रकाश, अनिल सिंह, मुकुंद जी शुक्ल शेरा, हमजा शाहिद, पं. दीपक त्रिवेदी, धर्मेन्द्र चौधरी, लाल बहादुर तिवारी, उमेश मिश्र, रामाकांत त्रिपाठी, चौधरी अब्दुल मुईद, रवि श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, विपुल मिश्र, मो फरीद, अजीज कादरी, मो ईशारत, मुस्तकिम सलमानी, डॉ. हलीम, जगदीश सिंह, तारिक बेग, उमेश तिवारी, पूजा भारती, परशुराम गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

15 अप्रैल को जन सत्याग्रह
कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि 15 अप्रैल को बहराइच में भारत जन सत्याग्रह का कार्यक्रम का होगा। जिसमें दस हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जायेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें;-बाराबंकी में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - जल्द दूर होगी डॉक्टरों की कमी, बढ़ाया वेतन

संबंधित समाचार