UP Police Transfer : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई पुलिस अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई पुलिस अधिकारियों का स्थानान्तरण गुरुवार को शासन की तरफ से किया गया है। जिसमें तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं बुधवार को 9 पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था।

दरअसल, नगर निकाय चुनाव से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखा जा रहा है। मेरठ जोन की अपर पुलिस महानिदेशक आलोक दुबे को मेरठ के 6वीं वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक बनाया गया है। वहीं मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी अनिल कुमार को सौंपी गई है। अनिल कुमार इससे पहले मेरठ में 6वीं वाहिनी पीएसी के उप सेनानायक के पद पर तैनात थे।

इतना नहीं मेरठ के एडीजी जोन कृपा शंकर को लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है। वहीं पूर्णेन्दु सिंह को स्टाफ ऑफिसर अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा बिजनौर जिले की अपर पुलिस अधीक्षक इन्दु सिद्धार्थ को मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान की जिम्मेदारी दी गई है। राजेन्द्र गौतम को अयोध्या का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले राजेन्द्र कुमार गौतम महोबा जिले में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

देखें लिस्ट

तैनात एक नया

 

तैनाती दूसरी

यह भी पढ़ें : लखनऊ : बांदा, बरेली और नैनी जेल को मिले नये सुपरिटेंडेंट

संबंधित समाचार