पीलीभीत: तालाब में डूबकर बालक ने जान गवांई, एसओ को पता ही नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार। तालाब में डूबकर आठ साल के मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर एसओ, पूरे घटनाक्रम से ही अंजान दिखे। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ गया। वहीं, बताते है कि एसओ ने पूरे दिन ही अपना सीयूजी किसी हेड कांस्टेबल को दे रखा था। उनके क्षेत्र के बाहर होने की भी चर्चाएं तेज रही। 

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव आमडार में आठ वर्षीय अनमोल उर्फ गोलू  पुत्र हरीश  राजपूत गांव में अक्सर घूमता रहता था। बताते हैं  कि वह मानसिक मंदित था। गुरुवार को वह बच्चों के साथ घूमने निकल गया। काफी देर तक नही लौटा तो परिवार के लोग उसे ढूडने निकले।  तालाब के बराबर खेत की मेड़ पर उसके कपड़े रखे देखे।

तब परिजनों ने तालाब की तरफ जाकर चेक किया  तो उसका शव उतराता दिखाई दिया। परिजनों ने उसे तालाब से निकाला। डॉक्टर के पास ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया। इसे लेकर परिजन का  रो रोकर बुरा हाल रहा। मृतक अनमोल दो भाई में  छोटा था। एसओ ब्रजवीर सिंह ने  बताया कि कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी के लिए दरोगा को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: रेलवे ट्रैक पर छात्र का क्षत-विक्षत मिला शव, जवान बेटे की मौत से मची चीख-पुकार

संबंधित समाचार