लखनऊ: पांच निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन सील, जोन-1,4 व 5 में पुलिस बल के साथ की गई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर में अभियान चलाकर पांच निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन सील कर दिए। जो बिना मानचित्र या फिर स्वीकृति के विपरीत बनाए जा रहे थे।  गुरुवार को जोन-1 में जोनल अधिकारी प्रिया सिंह व जोन-5 में श्रद्धा चौधरी के नेतृत्व में गोमती नगर, अलीगंज, मड़ियांव व जानकीपुरम क्षेत्र में अभियान चला। 

टीम ने पुलिस बल के साथ जोन-1 गोमती नगर के विजय खंड में ऋतु व अन्य द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत व्यवासयिक भवन का निर्माण करने पर सील कर दिया। वहीं, जोन-4 के अलीगंज सेक्टर-जे में मधुलिका सिंह पत्नी हेमंत सिंह व अन्य द्वारा व्यवसायिक भवन बनाया जा रहा था, जिसका मानचित्र आवासीय था जो सील कर दिया। 

इसी तरह टीम ने मड़ियांव स्थित प्रभातपुरम कालोनी में मोनिका व अन्य द्वारा मार्केट बनाकर दुकानें व हॉल बनाते पकड़ा यह भी निर्माण सील कर दिया। इसके अलावा विशाल जायसवाल व अन्य द्वारा मड़ियांव में गौरभीट तिराहे पर 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र दुकानों का निर्माण करने पर सील की कार्रवाई की गई। 

इधर, जोन-5 में जानकीपुरम् के सेक्टर-एच में संजय शर्मा, अजय शर्मा, अभिषेक कुमार, अनुपम शर्मा व अन्य द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत व्यवसायिक भवन का निर्माण करते पाया। यह निर्माणाधीन भवन भी सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 15 जिलों के 41 बिल्डरों पर कार्रवाई के आदेश, रेरा ने कार्रवाई

संबंधित समाचार