बरेली: पांच दरोगा समेत 64 पुलिस कर्मियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार। जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत करने के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जिले से पांच दरोगा समेत 64 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन भेजा है। जहां पर इन सभी को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस कर्मियों की एलआईयू से रिपोर्ट मंगाकर और विवादित पुलिसकर्मियों को लाइन भेजकर प्रशिक्षण कराते हैं। माना जा रहा है कि इन पांच दरोगा समेत 64 पुलिस कर्मियों को भी एलआईयू की रिपोर्ट पर ही पुलिस लाइन भेजा गया है।

25 हजार के आरोप वाले दरोगा और सिपाही भी शामिल
माफिया अशरफ के साले सद्दाम के गुर्गों को 25 हजार रुपये लेकर छोड़ने वाले इज्जतनगर थाने में तैनात दरोगा सचिन शर्मा और सिपाही अंकित चौधरी भी पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजे गए इन 64 पुलिस कर्मियों में शामिल हैं।
12 दरोगा समेत 176 पुलिसकर्मी इधर से उधर

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर 12 दरोगा समेत 176 अन्य पुलिस कर्मियों को भी इधर से उधर किया गया है। इन 176 पुलिस कर्मियों में 12 दरोगा को छोड़कर बाकी अन्य पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दी गई है।

जिले के पुलिस कर्मियों को बारी-बारी से पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 64 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है। जो अग्रिम आदेश तक विशेष प्रशिक्षण लेंगे---प्रभाकर चौधरी, एसएसपी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिना सूचना के अक्षर विहार पार्क के पास खोदाई, 300 घरों में गैस की सप्लाई बंद

संबंधित समाचार