अयोध्या में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। महाराजगंज थाना क्षेत्र के ईशा सराय गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईशा सराय गांव निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र मोतीराम का शव शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर के बरामदे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस से शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष महाराजगंज अनुपम मिश्रा ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार ने किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से इंकार किया है।

ये भी पढ़ें -हरदोई में जिंदा जले भाई-बहन, चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी भीषण आग

संबंधित समाचार