9 घंटे अयोध्या में रहेंगे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, संत-महंतों से लेंगे आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अमृत विचार,अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रामनगरी अयोध्या आएंगे। अपने दौरे पर वो रविवार 9 अप्रैल को आ रहे है। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार एकनाथ शिंदे तकरीबन 9 घंटे अयोध्या में रुकेंगे और संत-महंतों का आशीर्वाद लेंगे। गौरतलब है कि सीएम बनने के बाद वो पहली बार अयोध्या आ रहे है। 

ये है महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कार्यक्रम 
सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। 11:15 बजे एकनाथ शिंदे होटल पंचशील पहुंचेंगे, 11:45 पर होटल पंचशील से राम जन्मभूमि परिसर के लिए होंगे रवाना। एकनाथ शिंदे दोपहर 12:00 बजे भगवान रामलला की आरती में शामिल होंगे, इसके बाद सीएम शिंदे मंदिर निर्माण की प्रगति 1:30 बजे तक देखेंगे। एकनाथ शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2:30 बजे होटल पंचशील में होगी। जबकि शाम 3:30 बजे वे लक्ष्मण किला में आयोजित कार्यक्रम संत- महंतों से आशीर्वाद लेंगे । शाम 6:00 बजे एकनाथ शिंदे सरयू आरती स्थल पहुंचकर सरयू आरती में शामिल होंगे। महाराष्ट्र के सीएम शिंदे शाम 7:05 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ: लापरवाह अफसरों पर होगी कड़ी कार्रवाई, खराब प्रदर्शन वाले विभागों की लिस्ट तैयार  

संबंधित समाचार