अवैध फिल्म स्टूडियो पर चला BMC का बुलडोजर, रामसेतु और आदिपुरुष की हुई थी शूटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई के मध-मारवे क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित फिल्म स्टूडियो को ध्वस्त किया। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, उद्धव ठाकरे सरकार के भ्रष्टाचार का स्मारक समंदर की जमीन पर बनाए गए। आदित्य ठाकरे ने इस जगह का दौरा किया था और उनके सामने यह स्टूडियो बने थे। 24 महीनें तक हमने संघर्ष किया और हमें न्याय मिला जब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इन्हें ध्वस्त करने का निर्णय लिया। मुंबई के मड आइलैंड में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अवैध स्टूडियो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस स्टूडियो में फिल्म रामसेतु और आदिपुरुष की शूटिंग हुई थी। दरअसल, 5 स्टूडियो पर स्टे था, जिसे निरस्त कर दिया गया था। इससे पहले भी कुछ स्टूडियो पर हथौड़ा चला था। 

leeter

बताया जा रहा है कि मढ-मार्वे इलाके में समंदर किनारे कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख का अवैध स्टूडियो था। असलम शेख पर 1000 करोड़ के अवैध स्टूडियो बनाने का आरोप है, स्टूडियो के कुछ हिस्से फरवरी में भी तोड़े गए थे। महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय मंत्रालय की तरफ से इन अवैध स्टूडियो के खिलाफ BMC और डीएम को कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अवैध स्टूडियो को ढहाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।  दरअसल, 5 स्टूडियो पर स्टे था, जिसे निरस्त कर दिया गया था. इससे पहले भी कुछ स्टूडियो तोड़े गए थे।

ये भी पढ़ें :  VIDEO : प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, ट्रेडिशनल कपड़ों में आईं नजर

संबंधित समाचार