VIDEO : प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, ट्रेडिशनल कपड़ों में आईं नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को गोद में लेकर भगवान की मूर्ति की तरफ सर झुकाया और आशीर्वाद लिया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किया है। प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'सिटाडेल' का प्रमोशन करने के लिए मुंबई आई हुई हैं। इस दौरान प्रियंका अपनी बेटी जोनस चोपड़ा के साथ मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची।

https://www.instagram.com/p/Cqs-1qJP7bJ/?hl=en

 ट्रेडिशनल कपड़ों में प्रियंका ने अपनी बेटी को गोद में लेकर भगवान गणेश के दर्शन किए। प्रियंका अपनी बेटी के साथ पहली बार भारत आईं हैं। मंदिर में प्रियंका हलके नीले रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आईं। 

https://www.instagram.com/reel/CqskDUgKNsE/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लेकर भगवान की मूर्ति की तरफ सर झुकाया और आशीर्वाद लिया। प्रियंका ने मंदिर में पंडित जी से अपनी बेटी को तिलक भी लगवाया। वेब सीरीज 'सिटाडेल' 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें :  'Tiger Vs Pathaan' में एक साथ नजर आएगी शाहरुख और सलमान की जोड़ी, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग?

संबंधित समाचार