रायबरेली: घर में घुसे चोरों ने पार किया लाखों का माल, पुलिस कर रही जांच 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। नगर क्षेत्र में चोरों ने गुरुवार की रात एक घर को निशाना बनाया है। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नकदी को पार कर दिया है। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई है ।
     
नगर के खत्री टोला वार्ड नंबर 4 निवासी वीरेंद्र कुमार के घर में गुरुवार की रात चोर छत के रास्ते घुस गए। चोरों ने घर के विभिन्न कमरों को खंगाला और अलमारी तथा बक्से के ताले तोड़ डाले। चोरों ने इस दौरान अलमारी व बक्सों में रखे सोने चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपए नगद लेकर चले गए। चोरों द्वारा करीब 2 लाख रुपए कीमत का माल चोरी किया गया है। 

शुक्रवार की सुबह जब घर के लोग सो कर उठे तो घर का बिखरा हुआ सारा सामान देखकर सन्न रह गए। नगर क्षेत्र में चोरी की घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है । कोतवाल  बालेंदु गौतम ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है, मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - चमन हत्याकांड: जमीन से कब्जा न हटाने पर अवधेश ने मारी थी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार