बरेली: 21 दिनों के भीतर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए करें आवेदन, नहीं तो बनेगा मैनुअल
बरेली,अमृत विचार। अगर आप को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो तो सजग हो जाएं क्योंकि जन्म और मृत्यु के 21 दिनों के अंदर ही ऑनलाइन आवेदन जरूर कर दें। लापरवाही या अन्य कारणों से देर हुई तो केन्द्र सरकार के नये पोर्टल पर ऑनलाइन आपका आवेदन स्वीकार नहीं होगा। इसके चलते आफिसों का चक्कर काटने …
बरेली,अमृत विचार। अगर आप को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो तो सजग हो जाएं क्योंकि जन्म और मृत्यु के 21 दिनों के अंदर ही ऑनलाइन आवेदन जरूर कर दें। लापरवाही या अन्य कारणों से देर हुई तो केन्द्र सरकार के नये पोर्टल पर ऑनलाइन आपका आवेदन स्वीकार नहीं होगा। इसके चलते आफिसों का चक्कर काटने पड़ सकते हैं। देरी की वजह से मैनुअल के लिए आपको परेशानी होगी।
नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी इन दिनों नए पोर्टल को लेकर परेशान हैं। जबकि दूसरी ओर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लोग भी दर- दर भटक रहे हैं। नगर निगम में इन दिनों जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाना मुश्किल भरा कार्य हो गया है। यदि आपका आवेदन 21 दिन से पहले के जन्म अथवा मृत्यु का है तो ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा। ऐसा नहीं हुआ तो आवेदन स्वत: अस्वीकार हो जाता है।
इसके बाद मैनुअल तरीके से नगर निगम के कर्मचारियों को मैनुअल तरीके से एक आवेदन लेकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। विलंब शुल्क भी लगेगा। साथ ही आवेदन को एसडीएम, मजिस्ट्रेट अथवा अन्य राजपत्रित अधिकारी, स्थानीय पार्षद आदि से सत्यापित कराना होगा। फिलहाल नगर निगम में इस साफ्टवेयर से लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों के आवेदन स्वत: अस्वीकार कर दिए जा रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ नागरिकता संशोधन कानून के कारण लगातार आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी, इसी बीच जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नियमों को सख्त कर दिया है। इसके चलते लोगों को प्रमाण पत्र से वंचित होना पड़ रहा है।
हाटस्पाट क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ीं
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना में सबसे अधिक परेशानी हाटस्पाट क्षेत्र के निवासियों को हो रही है। इन जगहों के लोग आवेदन तो किसी तरह कर दे रहे लेकिन जांच करने के लिए कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। कोरोना संक्रमण के डर से कर्मचारी इन क्षेत्र न जाने से आवेदक के बारे में जांच पूरी न होने से प्रमाण पत्र जारी करने में एक माह से अधिक का समय लग जा रहा है।
