VIDEO : रामपुर में एक सप्ताह बाद पिंजरे में कैंद हुआ तेंदुआ, किसानों ने ली राहत की सांस 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मसवासी (रामपुर), अमृत विचार। मसवासी के करीमपुर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। शुक्रवार की सुबह जैसे ही तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ तो देखने वाले ग्रामीणों का तांता लग गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ओर तेंदुए को अपने साथ पिंजरे सहित पीपलीवन ले गई है। वन विभाग की टीम उसे किसी अन्य रिजर्व वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी में है। 

आपको बता दें कि एक सप्ताह पूर्व करीमपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया था। फिर मिलक मिलक नोखरीद के जंगल में दिखाई दिया था। तेंदुआ देखते ही किसानों के होश उड़ गए थे। उन्होंने इस मामले ने वन विभाग को अवगत कराया।  वन विभाग का कहना था कि क्षेत्र उत्तराखंड से सटा हुआ है। इसलिए यह तेंदुआ उत्तराखंड से भटक कर यह पहुंच गया मिलक नोखरीद के जंगल में कई दिन तक पिंजरा लगा रहा था। लेकिन तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो सका था।

गुरुवार सुबह तेंदुए ने फिर कुंदनपुर निवासी एक ग्रामीण के कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। इस मामले की सूचना पर वन विभाग ने पहली जगह से पिंजरा हटाकर गुरुवार को रहमतगंज की सीमा से सटे जंगल में पिंजरा लगाया। उसमें शिकार हुए कुत्ते के अवशेष डाल दिए गए। जिसके बाद शुक्रवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग के दरोगा शील कुमार सिंह सहित अन्य वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व ही पिंजरे के आसपास ग्रामीणों की भीड़ सेल्फी लेने के लिए तेंदुए के पास जुट चुकी थी। तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें :  रामपुर: मसवासी में तेंदुए ने बनाया कुत्ते को निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

संबंधित समाचार