IPL 2023 : वेन पार्नेल RCB टीम में शामिल, चोटग्रस्त तेज गेंदबाज रीस टोपली की ली जगह
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने चोटग्रस्त तेज गेंदबाज रीस टोपली की जगह दक्षिण अफ्रीका के वेन पार्नेल को टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
फ्रेंचाइजी ने विज्ञप्ति में चोटग्रस्त बल्लेबाज रजत पाटीदार की जगह विशक विजय कुमार को तलब करने की जानकारी भी दी। एड़ी की चोट के कारण पाटीदार आरसीबी के सीजन के पहले मैच में नहीं खेले थे। वह चोट से न उभर पाने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। दूसरी ओर, आरसीबी के पहले मैच में फील्डिंग करते हुए टोपली के कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें बाकी के टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
🔊 ANNOUNCEMENT 🔊
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 7, 2023
South African all-rounder Wayne Parnell and Karnataka pacer Vyshak Vijaykumar replace Reece Topley and Rajat Patidar respectively for the remainder of #IPL2023.
Welcome to #ನಮ್ಮRCB, @WayneParnell and Vyshak! 🙌#PlayBold pic.twitter.com/DtVKapPSAY
पार्नेल ने अब तक छह टेस्ट और 73 एकदिवसीय मैचों के अलावा 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम पर 59 T20I विकेट हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पार्नेल इससे पहले 26 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और 75 लाख रुपये में आरसीबी से जुड़े हैं। पाटीदार के स्थान पर 20 लाख रुपये में नियुक्त किये गये विशक विजय कुमार घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्होंने 14 टी20 मैच खेलकर 22 विकेट लिये हैं।
ये भी पढ़ें : ODI World Cup 2023 : भारत को विश्व कप जिता सकते हैं सूर्यकुमार, रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी
