अमरोहा : बिजली के तारों से गिरी चिंगारी, छह बीघा गेहूं की फसल जली
मंगरौला गांव की है घटना, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया
अमरोहा, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव मंगरौला में शुक्रवार दोपहर तेज हवा के दौरान बिजली के हाईटेंशन तारों से गिरी चिंगारी से दो किसानों की छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। घटना की सूचना पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पानी-मिट्टी डालकर कर आग पर काबू पाया।
मंगरौला गांव निवासी शौकीन व अली मोहम्मद किसान हैं। दोनों ने अपने खेतों में गेहूं की फसल बोई हुई है, जो अब पक गई थी। शुक्रवार को तेज हवा के बीच बुरावली उपकेंद्र से गांव के लिए जा रही बिजली लाइन के तार आपस में टकरा गए। इनसे निकली चिंरगी गिरने से गेहं की फसल में आग भड़क गई।
जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की किसानों की छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया लिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन के तार जर्जर हैं। वे कई बार तारों को बदलवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी उनकी शिकायत नहीं सुन रहे हैं। कुछ दिन पहले भी गन्ने की फसल जल गई थी।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: मकान का लेंटर डालते समय मजदूर की मौत
