अमरोहा: मकान का लेंटर डालते समय मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में निर्माणाधीन मकान का लेंटर डालते समय लिफ्ट मशीन की ट्रॉली गिर गई। इससे मजदूर के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 

भदौरा गांव निवासी यशपाल चौधरी का मकान का निर्माण चल रहा था। बुधवार दोपहर मजदूर लेंटर डाल रहे थे। कई मजदूर लेंटर डालने में लगे हुए थे। तभी अचानक लिफ्ट मशीन की ट्रॉली गांव इकौदा निवासी मजदूर दीपक (19) के सिर पर ट्रॉली गिर गई। इससे वह घायल हो गया। आनन-फानन साथी मजदूर उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए।

 जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में मजदूर की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मां रज्जो देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वह अविवाहित था। फिलहाल परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। बिना कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : निषादराज वंशजों के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी, सपाइयों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्पा अर्पित कर किया याद

संबंधित समाचार